सीएम ने कहा कि इसके कार्यान्वयन में प्रत्येक दिन की देरी से न केवल योग्य छात्रों को मूल्यवान मेडिकल सीटें गंवानी पड़ती हैं, बल्कि हमारे समाज को अमूल्य मानव जीवन भी गंवाना पड़ता है। इसलिए, मैं इस मामले में आपके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं और आपसे आग्रह करता हूं कि आप तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित उपरोक्त विधेयक को जल्द से जल्द मंजूरी दें।
सीएम स्टालिन ने राष्ट्रपति मुर्मू को बताया कि तमिलनाडु में नीट को लेकर छात्रों की आत्महत्या के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से कहा, अगर नीट से छूट के हमारे विधेयक को मंजूरी दे दी जाती तो छात्र आत्महत्याओं से बचा जा सकता था।
हम चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे: CM स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) समर्थक रुख की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल की ओर से आयोजित की जाने वाली चाय पार्टी का बहिष्कार करेगी। रवि ने दो दिन पहले कहा था कि यदि उनके पास शक्ति हो, तो वह नीट से राज्य को छूट देने के प्रावधान वाले राज्य सरकार के विधेयक को कभी मंजूरी नहीं देंगे।