फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Topper: नीट यूजी टॉपर तनिष्का ने बताया सफलता का राज, जेईई मेन भी किया था टॉप, हरियाणा से है नाता

Thu, 08 Sep 2022 05:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Topper Tanishka AIR-1 Share Tips: तनिष्का ने हाल ही में संपन्न हुई इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा जेईई मेन में भी 99.50 फीसदी पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर्स में जगह बनाई थी।  
विज्ञापन
NEET UG 2022 Topper Tanishka - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Topper Tanishka AIR-1 Tips: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार देर रात देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2022 का परिणाम जारी किया। दिनभर के इंतजार के बाद देर रात को जारी परिणाम में राजस्थान के कोटा शहर की छात्रा तनिष्का ने आल इंडिया रैंक-1 पाई है। नीट टॉपर तनिष्का दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करने की इच्छुक है और आगे चलकर वह कार्डियो, न्यूरो या अन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहती है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEET Toppers List 2022: नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का अव्वल, दिल्ली के आशीष दूसरे स्थान पर, देखें पूरी सूची 

तनिष्का मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है और दो साल कोटा में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रही थी। तनिष्का ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा है।  

विज्ञापन

NEET UG Topper: बचपन से ही होनहार है तनिष्का, जेईई में भी टॉप किया

नीट यूजी 2022 में ऑल इंडिया टॉपर बनने वाली छात्रा तनिष्का बचपन से ही होनहार है। 14 सितंबर, 2005 को हरियाणा के नारनौल में जन्मी तनिष्का ने हाल ही में संपन्न हुई इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा जेईई मेन में भी 99.50 फीसदी पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर्स में जगह बनाई थी। तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं ओर मां सरिता कुमारी भी सरकारी स्कूल में व्याख्याता हैं। तनिष्का ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं में 98.6 फीसदी अंक तथा कक्षा 10वीं में 96.4 फीसदी अंक हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें : NEET UG 2022: 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, नीट यूजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

NEET Topper's Tips: अंतिम समय में नहीं, पहले दिन से तैयारी करें

तनिष्का ने अपनी सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि नीट की तैयारी के दौरान कभी टेस्ट में मार्क्स कम आते थे तो पेरेन्ट्स मोटिवेट करते थे। उन्होंने कभी मार्क्स के लिए दबाव नहीं डाला और पॉजिटिविटी के साथ तैयारी करते रहने के लिए मोटिवेट किया। मैं कोचिंग के अलावा रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। नीट स्टूडेंट्स अंतिम समय में नहीं, बल्कि पहले दिन से ही लक्ष्य की तैयारी करें। क्लासरूम में जैसे-जैसे कोर्स आगे बढ़ता है तो आपको पिछला पढ़ा हुआ भी बार-बार रिवीजन करना होगा। टॉपिकवाइज छोटे-छोटे नोट्स बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : NEET UG Topper: नीट यूजी टॉपर तनिष्का ने बताया सफलता का राज, जेईई मेन में भी पाए थे 99.50 पर्सेन्टाइल 

NEET Topper's Tips: जब तक कॉन्सेप्ट क्लीयर न हो, तब तक पूछती हूं

नीट यूजी 2022 में 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉपर बनने वाली तनिष्का ने बताया कि मैं पिछले दो साल से एलन की क्लासरूम स्टूडेंट हूं। कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछती थी, हिचकिचाती नहीं थी। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं, क्योंकि यह ऐसा फील्ड है, जिसमें आप दूसरों की मदद कर खुद को संतुष्ट कर सकते हो।  

यह भी पढ़ें : Best Medical College: नीट यूजी रिजल्ट के बाद शुरू होगी दाखिले की दौड़, इन संस्थानों में रहेगी एडमिशन की होड़
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का यादव के नीट यूजी 2022 में टॉप करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कू कर के बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा, खेलों में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल आ रही हमारी बेटियां... हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का को NEET की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर आशीर्वाद व अभिभावकों को अनंत बधाई। आप जीवन की हर परीक्षा में सफलता हासिल करें, यही मेरी कामना है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें