NEET UG Result 2022 Top 10 Scorer
नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथा स्थान हासिल किया। देखें टॉप 10 की सूची -
बधाइयों का लगा तांता
नीट टॉपर बनने के बाद तनिष्का को देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। हरियाणा की दंगल गर्ल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पहलवान और भाजपा युवा मोर्चा की सह संयोजक बबीता फोगाट ने कू कर के तनिष्का को बधाई दी है। फोगाट ने कू किया - Neet की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर नारनौल की बहन तनिष्का यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

यह भी पढ़ें :
NEET UG Topper: नीट यूजी टॉपर तनिष्का ने बताया सफलता का राज, जेईई मेन में भी पाए थे 99.50 पर्सेन्टाइल
Read Also in English:
NEET UG Result 2022 Out