NEET UG Topper: बचपन से ही होनहार है तनिष्का, जेईई में भी टॉप किया
नीट यूजी 2022 में ऑल इंडिया टॉपर बनने वाली छात्रा तनिष्का बचपन से ही होनहार है। 14 सितंबर, 2005 को हरियाणा के नारनौल में जन्मी तनिष्का ने हाल ही में संपन्न हुई इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा जेईई मेन में भी 99.50 फीसदी पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर्स में जगह बनाई थी। तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं ओर मां सरिता कुमारी भी सरकारी स्कूल में व्याख्याता हैं। तनिष्का ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं में 98.6 फीसदी अंक तथा कक्षा 10वीं में 96.4 फीसदी अंक हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें : NEET UG 2022: 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, नीट यूजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET Topper's Tips: अंतिम समय में नहीं, पहले दिन से तैयारी करें
तनिष्का ने अपनी सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि नीट की तैयारी के दौरान कभी टेस्ट में मार्क्स कम आते थे तो पेरेन्ट्स मोटिवेट करते थे। उन्होंने कभी मार्क्स के लिए दबाव नहीं डाला और पॉजिटिविटी के साथ तैयारी करते रहने के लिए मोटिवेट किया। मैं कोचिंग के अलावा रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। नीट स्टूडेंट्स अंतिम समय में नहीं, बल्कि पहले दिन से ही लक्ष्य की तैयारी करें। क्लासरूम में जैसे-जैसे कोर्स आगे बढ़ता है तो आपको पिछला पढ़ा हुआ भी बार-बार रिवीजन करना होगा। टॉपिकवाइज छोटे-छोटे नोट्स बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
NEET UG Topper: नीट यूजी टॉपर तनिष्का ने बताया सफलता का राज, जेईई मेन में भी पाए थे 99.50 पर्सेन्टाइल
NEET Topper's Tips: जब तक कॉन्सेप्ट क्लीयर न हो, तब तक पूछती हूं
सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई
हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का यादव के नीट यूजी 2022 में टॉप करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कू कर के बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा, खेलों में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल आ रही हमारी बेटियां... हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का को NEET की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर आशीर्वाद व अभिभावकों को अनंत बधाई। आप जीवन की हर परीक्षा में सफलता हासिल करें, यही मेरी कामना है।
