कभी चपरासी की नौकरी से रिजेक्ट होने वाला, दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा खींचने वाला शख्स आज करोड़ों की कैब कंपनी का मालिक है। उसके पास में एक नहीं दो कंपनियां हैं। जी हां, ये कहानी है बिहार के सहरसा जिले के दिलखुश कुमार की। बेहद खराब और गरीबी के हालात में जीवन जीने वाले दिलखुश कुमार की कहानी आज अनेक लोगों की प्रेरणा है। आज दिलखुश खुद ही सैकड़ों लोगों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। आइए इस खबर में जानते हैं दिलखुश की कहानी को...