Bihar Board Matric Toppers 2023: चंपारण का नाम पूरे बिहार में रोशन किया
भावना ने बताया कि वह तीन बहनों में वह सबसे छोटी है और एक छोटा भाई भी है। भावना के घर वाले और गांव वाले उसकी उपलब्धि से काफी खुश हैं। पूरा परिवार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहा है। भावना के माता पिता काफी खुश हैं।
उनका कहना है कि हमारी बेटी, बेटे से कम नहीं है। आज उसने बिहार में टॉप कर हमारा नाम, हमारे चंपारण का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। हमारी बेटी जहां तक पढ़ेगी हम उसे पढ़ाएंगे, पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
बेटी ने गांव ही नहीं जिले का नाम रोशन किया
वहीं, भावना के पिता राकेश झा ने बताया कि मेरी बेटी ने गांव ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मैट्रिक में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसने यह साबित करके दिखाया है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी मेरा नाम रोशन करेगी।
भावना के घर पहुंच थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित
इधर, भावना के बिहार में तीसरे स्थान प्राप्त करने की खबर मिलते ही उसके दरवाजे पर पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं थाना अध्यक्ष समेत कई प्रबुद्धजन बधाई देने जाए। योगापट्टी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, दरोगा रानी कुमारी ने भावना के घर पहुंच कर उसे बुके देकर सम्मानित किया है।