फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study in China: दो साल बाद अब चीन लौट सकेंगे कुछ भारतीय छात्र, वीजा और उड़ान प्रतिबंधों में मिलेगी छूट

Fri, 29 Apr 2022 04:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Study in China: कोरोना महामारी के दौरान चीन से वतन लौटे हजारों भारतीय छात्रों के लिए एक राहत की खबर है। हालांकि, राहत आंशिक तौर पर है, लेकिन जल्द ही सबको मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
भारत- चीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान चीन से वतन लौटे हजारों भारतीय छात्रों के लिए एक राहत की खबर है। हालांकि, राहत आंशिक तौर पर है, लेकिन जल्द ही सबको मिलने के आसार हैं। दरअसल, चीन पूरे दो साल बाद भारतीय छात्रों को अपने यहां लौटने की मंजूरी देने के लिए तैयार हो गया है।

भारतीय छात्रों की वापसी की अनुमति देने की योजना

हालांकि, फिलहाल ये छूट सिर्फ सीमित संख्या के छात्रों के लिए होगी। कहा जा रहा है कि बाकी छात्रों के भी जल्द ही चीन जाने का रास्ता साफ हो सकेगा। चीन ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के कारण वीजा और उड़ान प्रतिबंधों के बाद दो साल से अधिक समय से भारत में फंसे कुछ भारतीय छात्रों की वापसी की अनुमति देने की योजना की घोषणा की। 

विज्ञापन

प्रक्रिया और अनुभव भारतीय पक्ष के साथ साझा किए 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने बीजिंग में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चीन भारतीय छात्रों की पढ़ाई के लिए वापस यहां लौटने की चिंताओं को बहुत महत्व देता है। लिजियन ने कहा कि हमने अन्य देशों के छात्रों के चीन लौटने की प्रक्रिया और अनुभव को भारतीय पक्षों के साथ साझा किया है। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 
 

छात्रों की सूची साझा करे भारतीय पक्ष

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि भारतीय छात्रों की वापसी का काम पहले ही शुरू हो चुका है। केवल भारतीय पक्ष को उन छात्रों की सूची हमें प्रदान करनी है, जिन्हें वास्तव में चीन वापस आने की आवश्यकता है।
 

23,000 से अधिक भारतीय छात्र देश में फंसे

प्रवक्ता लिजियन ने कहा कि पहले की रिपोर्टों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्र ऐसे हैं, जो अधिकांश चीन में स्थित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चिकित्सा पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहे हैं। ये छात्र दिसंबर 2019 में चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद अपने घर लौट गए थे और तब से वहीं भारत में ही फंस गए हैं।  

 
विज्ञापन

चीन ने भारतीयों के लिए उड़ानें और वीजा रद्द किए थे

संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए चीनी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण वे दोबारा चीन नहीं लौट सके हैं। तब से, उन्होंने अपनी कक्षाओं में फिर से शामिल होने के लिए और चीन लौटने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। लेकिन उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं तक ही सीमित रहना पड़ा, क्योंकि चीन की ओर से भारतीय यात्रियों के लिए सभी उड़ानें और वीजा रद्द कर दिए थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें