COVID-19 के बढ़ते मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली सहित देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इसके चलते छात्र और अभिभावक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चिंतित हैं। अब छात्र अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वह हैशटैग के साथ अपनी बात रख रहे हैं। ट्विटर पर #StudentsLivesMatter #postponejeeneet2020 #HealthOverExams और #HealthOverNEETjee ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2020 के लिए करीब 15 लाख छात्र हैं जिन्होंने आवेदन किया है। वहीं लगभग नौ लाख छात्रों ने जेईई मेन पीक्षा के लिए आवेदन किया था। जबकि हजारों छात्र आवेदन करने से रह गए थे। इस बार 24 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है, लेकिन कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते छात्रों और उनके अभिभावकों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि यह परीक्षाएं मई और अप्रैल में आयोजित की जानी थीं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया। हालांकि छात्र फिर से कई कारणों का हवाला दे देते हुए इन्हें आगे भी स्थिगित करने की मांग कर रहे हैं। छात्र लगातार सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठा रहे हैं।
वहीं इस पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गई जगहों पर वायरस अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र की संपत्ति और भविष्य है इसलिए उनकी सुरक्षा सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा हो।
उधर एचआरडी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अभी तक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन संभावना है कि परीक्षाएं फिर से स्थगित की जा सकती हैं। अभी तक एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए हैं। वहीं मंत्रालय ने दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी कर दी है। बता दें कि छात्रों की मागों को लेकर कई मंत्रियों ने उनका समर्थन किया है जबकि विपक्षी नेता शशि थरूर ने भी ऐसे ही एक ट्वीट को रीट्वीट कर समर्थन किया है। वहीं छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा बोर्ड की परीक्षाओं को भी स्थगित करने की मांग उठे रहे हैं।