ABVP & SFI clash at HCU Student Union Election
- फोटो : @ANI
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP और SFI के छात्र आपस में भिड़ गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया कि स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्रों ने हिंसा की और एबीवीपी के आदिवासी छात्रों पर हमला किया।
आरोप है कि एसएफआई गुट के छात्रों ने हमले में धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल किया, जिससे कई एबीवीपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।