फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजी से कक्षा दो तक के छात्रों को अगली क्लास के लिए मिलेगा जनरल प्रमोशन, ग्रेड अंक भी दिया जाएगा

Wed, 24 Feb 2021 11:27 PM IST
प्रियंका तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के सभी बच्चों को अगली क्लास के लिए जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी से दूसरी क्लास के सारे बच्चों को अगली कक्षा के लिए पदोन्नत किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कक्षाओं के संचालित नहीं होने की वजह से लिया गया है।



शिक्षा निदेशालय ने बताया कि केजी से द्वितीय तक के कक्षा के छात्रों को शीतकालीन ब्रेक असाइनमेंट और ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्य पत्रकों के आधार पर ग्रेड भी दिए जाएंगे। यह रिपोर्ट बच्चों के माता पिता को डिजिटल मोड में दिए जाएंगे। 



निदेशालय का कहना है कि प्राथमिक और मध्य स्तर पर किसी भी कक्षा में शिक्षण कार्य नहीं हुआ है इसलिए सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए कक्षा तीन से आठवीं तक विषयवार असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं  हरियाणा सरकार ने कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार का कहना है यह कक्षाएं एक मार्च से शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें