फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पार्टी : बुर्का पहनकर बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर ठुमके लगा रहे थे स्टूडेंट, फिर वीडियो वायरल हुआ तो पड़ा भारी

Fri, 09 Dec 2022 08:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉलेज पार्टी : कर्नाटक में मेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के आइटम डांस का वीडियो सामने आने के बाद बवाल हो गया है। 
विज्ञापन
students dancing in Burqa - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में मेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के आइटम डांस का वीडियो सामने आने के बाद बवाल हो गया है। वीडियो में इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी बुर्का पहनकर बॉलीवुड फिल्मों के आइटम नंबर सॉन्ग पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिजन्स के बीच गरमागरम बहस छिड़ गई।

विज्ञापन

वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देने वाले कई लोगों ने कहा कि यह पारंपरिक रूप से मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक यानी बुर्का का मजाक है। बुर्का पहने छात्र-छात्राओं को हिंदी फिल्म 'दबंग-2' के गाने 'फेविकोल से' पर डांस करते देखा गया था।  

जब वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में कॉलेज को पता चला तो कॉलेज प्रशासन ने आंतरिक जांच के बाद स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया। कॉलेज के अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधन ने कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा डांस को अश्लील और अनुचित करार दिए जाने के बाद अपने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच के बाद, कॉलेज प्रशासन ने चार विद्यार्थियों को बुर्का पहनकर बॉलीवुड आइटम सॉन्ग पर डांस करने और वीडियो के वायरल होने के आरोप में निलंबित किया है।
 

कॉलेज के प्राचार्य रियो डिसूजा ने कहा कि प्रबंधन ने मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को तुरंत निलंबित कर दिया है। कॉलेज के एक बयान में कहा गया है, वीडियो वाला डांस आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुआ है।  कॉलेज ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो क्लिप में मुस्लिम समुदाय के विद्यार्थियों के डांस करते दिखाया गया है, जो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डांस करने मंच पर आ गए थे।
 
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद कुछ छात्र-छात्राओं ने मंच पर चढ़कर बुर्का पहनकर डांस किया। यह स्वीकृत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और इसमें शामिल स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज परिसर के अंदर किसी भी ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करता है जो विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को खतरे में डालता हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें