28 दिसंबर तक चेक कर सकते हैं आंसर-की
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2023 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस दिन उपलब्ध होंगे अंक
योग्य/गैर योग्य उम्मीदवारों के अंक 18 दिसंबर से 1 जनवरी, 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने उपयोगकर्ता नाम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड (एसएससी पंजीकरण पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग-इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकेंगे।