फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस आवेदन की अंतिम तिथि आज, इच्छुक अभ्यर्भी रात 11 बजे तक करें पंजीकरण

Wed, 31 Jul 2024 08:21 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS 2024: कर्मचारी चयन आयोग के मल्टी टास्किंग स्टाफ के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 31 जुलाई है। एसएससी की वेबसाइट आज रात 11 बजे बजे तक खुली हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC MTS 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS 2024: कर्मचारी चयन आयोग के तहत निकली भर्तियों की परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। एसएससी एमटीएस परीक्षा के तहत कुल 8326 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें एमटीएस के 4887 और हवलदार के लिए 3439 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए कर सकते हैं।
विज्ञापन


SSC MTS 2024 पंजीकरण लिंक 27 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा चुका है। हालांकि अब तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। लेकिन SSC परीक्षा कैलेंडर 2024 के अनुसार भर्ती परीक्षा अक्तूबर में आयोजित कराई जा सकती है। परीक्षा के लिए एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड पद के अनुसार अलग-अलग हैं, लेकिन आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच हैं। उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) पास है। 

एसएससी एमटीएस 2024 आवेदन शुल्क
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं महिलाओं, एससी, एसटी, शारीरिक विकलांग और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक एसएससी एमटीएस 2024 के तहत ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करना पड़ेगा।

1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. 'अभी पंजीकरण करें' लिंक पर क्लिक करें।
3. नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, शैक्षिक योग्यता, संपर्क विवरण (ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर) आदि जैसे बुनियादी विवरण भरें।
4. अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
5. प्राप्त पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एसएससी पोर्टल पर लॉग इन करें।
6. लॉग इन करने के बाद, SSC MTS 2024 के आगे 'अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।
7. आवेदन पत्र में आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी, लिंग, संचार पता आदि भरें।
8. अपनी हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
9. दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
10. एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2024 जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें