फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2023: एसएससी जेई भर्ती के लिए विकल्प-सह-वरीयता सुविधा शुरू, इस तारीख तक जमा करें अपनी पसंद के विकल्प

Wed, 20 Dec 2023 12:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE 2023: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए विकल्प-सह-वरीयता सुविधा शुरू कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताई तिथि से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC JE 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के लिए पदों और संगठनों के लिए विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने की सुविधा शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी जेई 2023 पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए थे, वे 25 दिसंबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने विकल्प-सह-वरीयताएं जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी बात

आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा अंतिम बार प्रस्तुत विकल्प-सह-वरीयताओ को अंतिम माना जाएगा। इसमें कहा गया है कि जो उम्मीदवार अपनी विकल्प-सह-वरीयताएं जमा नहीं करेंगे, उन पर अंतिम मेरिट सूची में विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

PwBD उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

एसएससी ने बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों के लिए प्राथमिकताएं प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया है जो उनकी विकलांगताओं के लिए उपयुक्त हैं। यदि उम्मीदवारों का चयन किसी ऐसे पद के लिए किया जाता है जो उनके लिए उपयुक्त नहीं पाया जाता है तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

आयोग ने कहा है कि तय समयसीमा के बाद उम्मीदवारों को विकल्प-सह-वरीयता जमा करने का कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पोस्ट, फैक्स, ईमेल, हाथ से आदि किसी भी रूप में प्राप्त किसी भी शिकायत पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा और उसे खारिज कर दिया जाएगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें