यूपी पुलिस भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो रहे पंजीकरण उम्मीदवार लंबे समय से यूपी पुलिस भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 60,244 सिपाहियों की भर्ती के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने वाला है परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन से लेकर अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्यवाही भी पूरी कर ली है सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा आवेदनों के परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लेने चाहिए ..