SSC Exam calendar 2024-25: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2024- 2025 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।
SSC Exam calendar 2024-25 परीक्षा का शेड्यूल
-
ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-24 के लिए अधिसूचना 05 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2024 तक होगी। परीक्षा अप्रैल-मई 2024 के महीने में होगी।
-
जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-24 के लिए अधिसूचना 10 जनवरी 2024 को जारी होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 फरवरी 2024 तक होगी। वहीं परीक्षा अप्रैल-मई 2024 के महीने में होगी।
-
एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-24 के लिए अधिसूचना 19 जनवरी 2024 को जारी होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 08 फरवरी 2024 तक होगी। वहीं परीक्षा अप्रैल-मई 2024 के महीने में होगी।
-
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, चरण -XII, 2024 के लिए अधिसूचना 01 फरवरी को जारी की जाएगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2024 तक होगी। परीक्षा अप्रैल-मई 2024 के महीने में होगी।
- एसएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना 15 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 मई 2024 तक होगी। परीक्षा मई जून 2024 के महीने में होगी।
- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2024 मई और जून में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए अधिसूचना 29 फरवरी को जारी की जाएगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 मार्च 2024 तक होगी।
- संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2024 के लिए अधिसूचना 02-अप्रैल-2024 को जारी होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01-मई-2024 तक होगी। परीक्षा जून-जुलाई, 2024 के महीने में होगी।
- मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी एवं सीबीएन) परीक्षा-2024 के लिए अधिसूचना 07-मई-2024 को जारी होगी, जबकि 06-जून-2024 आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख होगी।
- जुलाई-अगस्त, 2024 के महीने में परीक्षा संभावित है।
- संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 टियर-I के लिए अधिसूचना 11-जून-2024 को जारी होगी, जबकि 10-जुलाई-2024 आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख है। परीक्षा सितंबर-अक्तूबर, 2024 के महीने में होगी।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2024 के लिए अधिसूचना 16-जुलाई-2024 को जारी होगी, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14-अगस्त-2024 तक है। परीक्षा अक्तूबर-नवंबर, 2024 के महीने में होगी।
- जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और सीनियर हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 पेपर - I के लिए अधिसूचना 23-जुलाई-2024 को जारी होगी, जबकि 21-अगस्त-2024 आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख होगी। परीक्षा अक्तूबर-नवंबर, 2024 के महीने में होगी।
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॉन्स्टेबल (जीडी) (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों पर परीक्षा के लिए अधिसूचना 27 अगस्त 2024 को जारी की जाएगी, जबकि 27-सितम्बर-2024 आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख होगी। दिसंबर, 2024 - जनवरी, 2025 में परीक्षा संभावित है।