फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police Result: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 12676 अभ्यर्थी पास

Sun, 10 Dec 2023 02:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police Result: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। संबंधित उम्मीदवार नीचे दिए लिकं से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police Constable Driver Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इस परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवार हुए पास

आयोग ने कहा कि भर्ती अभियान के पीई और एमटी राउंड के लिए कुल 26,812 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 20318 राउंड में उपस्थित हुए। उनमें से 14,991 उत्तीर्ण हुए और ट्रेड टेस्ट के लिए पात्र थे। आयोग ने कहा है कि कुल 12676 उम्मीदवार ट्रेड टेस्ट में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

पिछले साल आया था रिजल्ट

कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 29 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया और शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई एंड एमटी) और दस्तावेज सत्यापन 14 अप्रैल से 2 मई तक हुआ।

एसएससी ने कहा, "दिल्ली पुलिस शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के चरित्र और पूर्ववृत्त और मेडिकल परीक्षा फॉर्म के संग्रह के लिए आगे की कार्रवाई करेगी।"

आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार के चयन/गैर-चयन/पदों के आवंटन के संबंध में किसी भी विसंगति को एक महीने की अवधि के भीतर आयोग के ध्यान में लाया जा सकता है। एक महीने के बाद प्राप्त ऐसे किसी भी अभ्यावेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें