SSC CGL परीक्षा कार्यक्रम
कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एसएससी सीजीएल 2023 टियर-1 सीबीटी परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। टियर II परीक्षा की तिथि, जो वर्णनात्मक प्रकृति की होगी, इसके बारे में बाद में अधिसूचना जारी की जाएगी।
Eligibility Criteria पात्रता मानदंड
आयु सीमा: एसएससी सीजीएल की इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: आवेदकों के पास न्यूनतम स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। अधिसूचना में विस्तृत पोस्ट-वार योग्यता दी गई है।
SSC CGL आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अभ्यर्थी 4 मई तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
SSC CGL 2023 ग्रुप बी और सी के पदों पर मिलेंगी नौकरियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के शीर्ष मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह "बी" राजपत्रित और समूह "सी" पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा आयोजित करता है। इस वर्ष के लिए 7,500 अस्थायी रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 25000 से लेकर अधिकतम 1,51000 रुपये का वेतन मिल सकता है।