फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: शरारती तत्वों ने स्कूल की सीढ़ी, दीवार पर लाल पेंट से सॉरी लिखा, पुलिस कर रही जांच 

Wed, 25 May 2022 11:04 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मामले की जांच करते हुए पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है। इसमें दिख रहा है कि दो छात्र बाइक से आएं। उनके पास में एक फुड डिलिवरी का बैग था।
विज्ञापन
शरारती तत्वों की करतूत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु के सुनकदकट्टे में शरारती तत्वों ने एक निजी स्कूल की दीवार से लेकर सीढ़ियों तक पर लाल पेंट से सॉरी लिख दिया है। यही नहीं उन्होंने स्कूल के पास की सड़क को भी नहीं छोड़ा और इसे भी लाल रंग के सॉरी से भर दिया। सुबह उठकर जब  स्थानीय निवासी और स्कूल के अधिकारियों ने सीढ़ियों, दीवारों और सड़कों पर लाल, मोटे अक्षरों में रंगे शब्द को देखा तो वे हैरान रह गए।

विज्ञापन

पुलिस ने क्या कहा?
मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि स्कूल अधिकारियों को इस घटना के पीछे कुछ छात्रों पर संदेह जताया है। अधिकारियों के अनुसार ये ऐसे छात्र हो सकते हैं जिनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा था। परेशान होकर छात्रों ने यह कार्य किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस को इस बात का भी शक है कि यह करतूत किसी ठुकराए गए प्रेमी की हो सकती है।



 
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखे दो शख्स
मामले की जांच करते हुए पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है। इसमें दिख रहा है कि दो छात्र बाइक से आएं। उनके पास में एक फुड डिलिवरी का बैग था। उन्होंने इस बैग से पेंट निकाला और स्कूल की दीवार, सीढ़ियों आदि पर सॉरी लिखा। पश्चिमी बेंगलुरु के डीसीपी डॉ. संजीव पाटिल ने बताया कि दोनों शख्स की पहचान की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें