फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simultala Awasiya Vidyalaya Result: छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 28 Nov 2023 08:25 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Entrance Test Result 2023: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठवीं कक्षा के दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
BSEB RESULT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Simultala Awasiya Vidyalaya Result: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 12 अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 600 लड़के और 600 लड़कियां एसएवी कक्षा 06 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 04 दिसंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

 मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 150 अंकों की परीक्षा होगी और प्रश्न गणित (100 अंक) और मानसिक क्षमता (50 अंक) पर होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। दूसरी पाली में प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे: हिंदी (40 अंक), अंग्रेजी (40 अंक), विज्ञान (40 अंक) और सामाजिक विज्ञान (30 अंक)।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें