फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी, ईद पर 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल; यहां देखिए स्कूल हॉलीडे की पूरी लिस्ट

Tue, 28 Nov 2023 08:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School Holiday Calender 2024: बिहार के शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए स्कूल हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार छुट्टियों में फेर-बदल किया गया है। साथ ही उर्दू और सामान्य स्कूलों के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी की गई है। देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
bihar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar School Holiday Calender 2024: बिहार के शिक्षा विभाग ने सोमवार को साल 2024 के लिए स्कूलों की अवकाश तालिका जारी कर दी है। इस बार राज्य के स्कूल हॉलिडे कैलेंडर में काफी बदलाव किया गया है। कई त्यौहारों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। हालांकि, 2023 और 2024 में कुल अवकाश की संख्या एक समान (60 दिन) है। नीचे देखें पूरा अवकाश कैलेंडर...

विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश रहेगा 30 दिनों का

राज्य के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी को 20 दिनों से बढ़ाकर 30 दिनों तक कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 अप्रैल से 15 मई तक होगा। 2024 में ग्रीष्मकालीन अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए होगा। प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय आएंगे और बाकी के शैक्षणिक, प्रशासनिक, कार्यालीय कार्य निष्पादित करेंगे। 

प्रधानाध्यापक नहीं कर सकते छुट्टी की घोषणा

जिला स्तर पर विशेष अवकाश घोषित करने के लिए डीईओ को मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। अब किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने स्तर से अवकाश की घोषणा नहीं कर सकते हैं, यदि किया तो कार्रवाई होगी। यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

उर्दू स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अवकाश तिथि
गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिन 17 जनवरी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
संत रविदास जयंती 24 फरवरी
शब-ए-बारात 26 फरवरी
बिहार दिवस 22 मार्च
होली 26 और 27 मार्च
गुड फ्राइडे 29 मार्च
ईदु उल फितर 10, 11 और 12 अप्रैल
भीमराव आंबेडकर जन्म दिवस 14 अप्रैल
ग्रीष्मावकाश 15 अप्रैल से 15 मई
बुद्ध पूर्णिमा 23 मई
ईद-उल-अजहा (बकरीद) 18,19 और 20 जून
कबीर जयंती 22 जून
मुहर्रम 17 और 18 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
चेहल्लुम 25 अगस्त
चेहल्लुम 25 अगस्त
हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिन 16 सितंबर
दुर्गापूजा 10, 11 और 12 अक्तूबर
दीपावली 31 अक्तूबर
छठ पूजा 7, 8 और 9 नवंबर
क्रिसमस 25 दिसंबर

मुख्य बिंदु

  • 2024 की अवकाश तालिका में 60 दिनों का होगा अवकाश
  • कैलेंडर के अनुसार अगले साल ईद पर 3 दिन की छुट्टी मिलने वाली है
  • गर्मी की छुट्टी 20 से 30 दिनों की हुई
  • ग्रीष्मावकाश में शिक्षक सामान्य दिनों की तरह विद्यालय आएंगे
  • मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में डीएम की अनुमति से शुक्रवार को ले सकते हैं साप्ताहिक अवकाश
  • डीईओ और प्रधानाध्यापक अब बिना अनुमति घोषित नहीं करेंगे विशेष अवकाश

ये छुट्टियां खत्म

शिवरात्रि, रामनवमीं, श्रावण का अंतिम सोमवार, तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सभी वर्ग के सरकारी स्कूलों के लिए अवकाश

  • गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिन     - 17 जनवरी

  • गणतंत्र दिवस    - 26 जनवरी

  • संत रविदास जयंती    - 24 फरवरी

  • शब-ए-बारात    - 26 फरवरी

  • बिहार दिवस    - 22 मार्च

  • होली    - 26 और 27 मार्च

  • गुड फ्राइडे -    29 मार्च

  • ईदु उल फितर     - 10, 11 और 12 अप्रैल

  • भीमराव आंबेडकर जन्म दिवस - 14 अप्रैल

  • ग्रीष्मावकाश    - 15 अप्रैल से 15 मई

  • बुद्ध पूर्णिमा     - 23 मई

  • ईद-उल-अजहा (बकरीद)    - 18,19 और 20 जून

  • कबीर जयंती     - 22 जून

  • मुहर्रम     - 17 और 18 जुलाई

  • स्वतंत्रता दिवस     - 15 अगस्त

  • चेहल्लुम     - 25 अगस्त

  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी    - 26 अगस्त

  • हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिन    - 16 सितंबर

  • दुर्गापूजा     - 10, 11 और 12 अक्तूबर

  • दीपावली -     31 अक्तूबर

  • चित्रगुप्त पूजा/भाईदूज    - 03 नवंबर

  • छठ पूजा    - 7, 8 और 9 नवंबर

  • क्रिसमस    - 25 दिसंब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें