परीक्षा का स्तर
SEED 2024 का पेपर मध्यम कठिनाई का था। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया गया है। और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं था।
SEED 2024: अंतिम मेरिट सूची
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पोर्टफोलियो समीक्षा और व्यक्तिगत बातचीत (पीआरपीआई) चरण में भाग लेना आवश्यक है। पीआरपीआई के भाग के रूप में, उम्मीदवारों को अपने पोर्टफोलियो और पीआरपीटी कार्य अपलोड करने होंगे। पीआरपीआई में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को अपना स्लॉट बुक करना होगा।
इस दिन शुरू होगा पीआईपीआई
पीआरपीआई चरण 1, 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। पीआरपीआई चरण 2, 5 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। संस्थान एसईईडी 2024 लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर एसईईडी 2024 अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा।
SEED 2024 परिणाम: डाउनलोड करने के चरण
SEED 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- SID की आधिकारिक वेबसाइट sid.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है "SEED 2024 Result"।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आगे के संदर्भ के लिए SEED परिणाम 2024 का प्रिंटआउट डाउनलोड करें।