फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी: शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए बेहतर अवसरों का केंद्र

सार

छात्रों को सबसे बेहतर शैक्षणिक व पेशेवर संसाधन उपलब्ध कराकर वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना एसआरएमयू का लक्ष्य है।
श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय - फोटो : श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्थान का उद्देश्य सामाजिक रूप से समृद्ध और नैतिक रूप से जिम्मेदार गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करके एक वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी के रूप में पहचान बनाना है। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय अकादमिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक संसाधनों का संगम है। यह लखनऊ-देवा रोड पर 100 एकड़ में फैले हरे-भरे प्रदूषण मुक्त वातावरण में स्थित है।संस्थान का उद्देश्य ऐसे प्रभावी पॉलिटेक्निक, स्नातक, एकीकृत स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के माध्यम से सीखने और कौशल विकास को बढ़ावा देना है, जो उद्योग और समाज की बदलती जरूरतों के अनुसार शिक्षण और अनुसंधान के अनुकूल हैं। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहभागिता को प्रोत्साहन मिलता है। में सर्वोत्तम अवसर मिल सकें।

SRMU - फोटो : SRMU

विश्वस्तरीय शिक्षा
अपने छात्रों को सबसे बेहतर शैक्षणिक व पेशेवर संसाधन उपलब्ध कराकर वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना एसआरएमयू का लक्ष्य है। इसके लिए एसआरएमयू अपनी व्यापक सुविधाओं का लाभ विश्व स्तर के मानकों के अनुरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एसआरएमयू को अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के साथ अकादमिक और पाठ्येतर उत्कृष्टता का केंद्र बनाता है। विश्वविद्यालय अकादमिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक संसाधनों का संगम है।

स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरल कार्यक्रमों से जुड़े कोर्सेज करने के लिए यहां 10 संस्थान विभिन्न तरह के विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें शामिल है इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस), एग्रीकल्चर, फॉर्मेसी, आर्किटेक्चर, बायोटेक्नोलॉजी एंड बायो साइंसेज, मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, लॉ, नेचुरल साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, एजुकेशन एंड रिसर्च इसके अतिरिक्त यहां एक ऐसा संस्थान भी है, जो रोजगारपरक पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा कोर्सेज का विकल्प देता है। एसआरएमयू को अपनी शानदार फैकल्टी पर भी गर्व है। ये फैकल्टी प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आईआईटी व आईआईएम जैसे प्रसिद्ध संस्थानों से संबद्ध है। उद्योग के दिग्गजों के साथ लगातार संपर्क और एक बेहतर प्रबंधन से नवीन शिक्षा शास्त्र और पाठ्यक्रम में संशोधन होता है, जिससे पाठ्यक्रम प्रासंगिक और रोजगार में वृद्धि होती है। एसआरएमयू हालांकि एक युवा ट्रस्ट है, लेकिन इसने पेटेंट और सरकार द्वारा प्रायोजित परियोजनाओं में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

SRMU - फोटो : SRMU


प्रतिष्ठित सम्मान

  • इंडिया टुडे द्वारा शीर्ष निजी विश्वविद्यालयों में भारत में 15वां स्थान नीलसन सर्वेक्षण 2017 एसोचैम द्वारा सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव यूनिवर्सिटी के रूप में सम्मानित किया गया।
  • जागरण जोश रैंकिंग में शीर्ष निजी इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में सम्मानित।
  • जागरण जोश रैंकिंग में टॉप प्राइवेट बी स्कूल के रूप में सम्मानित ओएमएस टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वेक्षण द्वारा उभरते निजी संस्थानों में भारत में छठा स्थान।
  • ओएमएस टाइम्स बी स्कूल सर्वेक्षण द्वारा शीर्ष उभरते बी स्कूलों में भारत में 7 वां स्थान दिया गया।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा "शिक्षा में उत्कृष्टता" उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यहां तीन स्तरों पर लाभ शामिल है। पहला महिला प्रकोष्ठ, दूसरा एनसीसी की स्थापना और तीसरा शक्ति दूतों की नियुक्ति ।

प्लेसमेंट के रिकॉर्ड

  • 1200 से ज्यादा नौकरी दी गई।
  • 250 से ज्यादा शीर्ष कॉरपोरेट कंपनियां कैंपस आईं। 
  • 19 लाख प्रतिवर्ष का उच्चतम और 3.5 लाख प्रतिवर्ष का न्यूनतम पैकेज ऑफर किया गया।
  • 100 से ज्यादा छात्रों को एक से ज्यादा नौकरियों के ऑफर मिले 300 से ज्यादा छात्रों को सिर्फ तीन दिन में नौकरी मिली
  • इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के 90 प्रतिशत छात्र संस्थान से ऑफर लेटर के साथ ही निवृत्त हुए।
  • 40 प्रतिशत से ज्यादा योग्य छात्रओं को 5 लाख प्रति वर्ष से ज्यादा का ऑफर मिला।
  • 90 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को सीएमएम लेवल-5 कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में भी 80 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल गई।

छात्रवृत्ति योजनाएं
श्री राम स्वरुप मेमोरियन यूनिवर्सिटी में हमारा मानना है कि एक छात्र के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंचने के लिए पैसा या उसकी कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। हम हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसलिए यूनिवर्सिटी छात्रवृत्ति योजनाएं प्रस्तुत करती है, जो छात्रों को पढ़ाई का सुनहरा अवसर देती हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा कराए जा रहे सभी कोर्सेज के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध है। इसमें मेधावी छात्रों को दी जाने वाली 100% शिक्षण शुल्क माफी के अधिकतम लाभ के साथ 10 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

SRMU - फोटो : SRMU

एसआरएमयू में दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं

  • योग्यता आधारित छात्रवृत्ति
  • एसआरएमयू छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा
  • राष्ट्रीय प्रवेश स्कोर आधारित छात्रवृत्ति
  • कोविड योद्धाओं के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
  • शहीदों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
  • रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
  • खिलाड़ी के लिए छात्रवृत्ति
  • कैरियर प्रगति छात्रवृत्ति

अधिक जानकारी के लिए: www.srmu.ac.in/scholarships.aspx#section-zero
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी का उद्देश्य अपनी पूरी शिक्षा प्रक्रिया को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार ढालना है ताकि यहां से पास होने वाले छात्रों को नौकरी, अनुसंधान और परामर्श

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें