कब आएगा एडमिट कार्ड?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीटेट परीक्षा जुलाई के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के पहले हफ्ते में आ सकता है। हालांकि, एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का शहर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
आवश्यक दस्तावेज
सीटेट एडमिट कार्ड 2024 के साथ-साथ सीटेट की परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र भी ले जाना होगा। वे पहचान पत्र जो सीटेट परीक्षा केंद्र में मान्य होंगे, उनकी सूची नीचे दी गई है:
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासबुक
- मतदाता पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड इत्यादि