परीक्षा पैटर्न
सीएसईईटी साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित किया जाता है। आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे जिनमें से प्रत्येक में 35 प्रश्न होंगे। सीएसईईटी परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
सीएसईईटी उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से चार पेपरों में से प्रत्येक में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
- नवीनतम @ICSI—Students लिंक पर जाएं।
- सीएसईईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
- एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।