इन राज्यों में खुल चुके हैं स्कूल :
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान और सिक्किम में स्कूल खुल चुके हैं। हालांकि, इन राज्यों में शुरुआती तौर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए ही स्कूल खोले गए हैं।
- मध्य प्रदेश ने 18 दिसंबर से कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खोले हैं।
- हरियाणा में 14 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल खोले गए हैं। जबकि कक्षा 09 और 11वीं के छात्रों के लिए कक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू हुईं हैं।
- झारखंड में कंटेनमेंट जोन के बाहर 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल 21 दिसंबर से पुन: खोले गए हैं।
नए साल में यहां खुलेंगे स्कूल :
इनके अलावा नए साल से कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को खोले जाने की तैयारी है। नए साल में बिहार, कर्नाटक, पुडुचेरी जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी स्कूल दोबारा खोले जांएगे।
- मध्य प्रदेश में साइंस कॉलेज 01 जनवरी, 2021 से खोले जाएंगे।
- बिहार में स्कूल एक जनवरी, 2021 से खोले जाएंगे।
- कर्नाटक में भी स्कूल एक जनवरी, 2021 से दोबारा खोले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : NMC ने मेडिकल छात्रों को दी बड़ी राहत, पीजी थीसिस सबमिशन की समयसीमा बढ़ाई
इन राज्यों में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल :
हालांकि, कई राज्यों ने अभी भी स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। ऐसे राज्यों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली आदि हैं। इन राज्यों में अभी भी कई इलाकों में कोरोना संक्रमण के नई मामले लगातार बड़े स्तर पर सामने आ रहे हैं। इसके कारण, राज्य सरकारें अभी भी स्कूल खोलने के संबंध में फैसला नहीं कर पा रही हैं।
यह भी पढ़ें : विश्व भारती : ऐसा विश्वविद्यालय जहां आज भी पेड़ों की छांव में होती है पढ़ाई