उन्होंने कहा कि फरवरी के बाद कब परीक्षाएं होंगी इस पर विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना महामारी की वजह से कराने में देरी हो रही है। कोरोना के वक्त शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया है। ऑनलाइन मोड से शिक्षा देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश होगा, जहां स्कूली स्तर पर ही एआई की पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने इस साल जेईई, एनईईटी परीक्षा का आयोजन किया है।कोरोना महामारी के बीच आयोजित यह सबसे बड़ी परीक्षा में से एक थी।
शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ अपने संवाद में कहा कि छात्रों के मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए मंत्रालय ने काफी काम किया है। जिमें फिट इंडिया मूवमेंट, ऑनलाइन योगा सेशन, ऑनलाइन प्रोग्राम सहित तमाम ऐक्टिविटी शामिल हैं।