कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप को कम करने के लिए विभिन्न राज्यों ने स्कूल को बंद कर दिया था। जिसके सभी के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रहीं थी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के घटते मामलों और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए अगस्त के अंत से स्कूल खोलने का निर्णय लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों - स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश ने कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्रों को ऑफ़लाइन कक्षाओं के लिए बुलाने का फैसला किया है। वहीं तमिलनाडु ने सितंबर में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एसओपी जारी कर दी है। अन्य राज्यों और कक्षाएं का अपडेट जानने के लिए खबर को विस्तार से पढ़िए।
विज्ञापन
दिल्ली में 1 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल
2 of 7
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : twitter.com/msisodia
दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान सितंबर में चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि पहले चरण में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के कोचिंग क्लास और कॉलेज 1 सितंबर से फिर से खुलेंगे। 8 सितंबर से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों को फिजिकल क्लास में जाने की अनुमति होगी। सिसोदिया ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और किसी भी छात्र को स्कूलों में आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी और यदि वे अनुमति नहीं देते हैं, तो छात्रों को अनुपस्थित नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु स्कूल 1 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे
3 of 7
school open, school, school reopen
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एसओपी जारी कर दी है। कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 1 सितंबर से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षाओं में भाग लेंगे। स्कूल सप्ताह में छह दिन खुलेंगे।
असम में सितंबर में खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान
4 of 7
school open, school, school reopen
- फोटो : अमर उजाला
असम सरकार ने अभी तक स्कूलों को फिर से खोलने का आह्वान नहीं किया है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। राज्य सरकार ने उच्च माध्यमिक (कक्षा 11वीं) से स्नातकोत्तर स्तर तक के छात्रों के लिए सितंबर के पहले सप्ताह से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। कॉलेज और विश्वविद्यालय कैसे काम करेंगे, इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश 31 अगस्त तक जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में 6वीं से 8वीं के लिए 1 सितम्बर से खुलेंगे स्कूल।
5 of 7
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश ने पहले कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों को स्कूलों में जाने की अनुमति दी थी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की नवीनतम घोषणा के अनुसार, मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल कक्षा छठवीं से बारहवीं के लिए 1 सितंबर को फिर से खुलेंगे। छात्रों को अपने माता-पिता से सहमति लाना अनिवार्य होगा। चौहान ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पहली से आठवीं तक के लिए खुलेंगे स्कूल
6 of 7
school
- फोटो : istock
कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों को शारीरिक कक्षाओं के लिए बुलाने के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने अब कक्षा पहली से आठवीं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। कक्षा पहली से पांचवीं के छात्रों के लिए स्कूलों में शारीरिक कक्षाएं 1 सितंबर से फिर से शुरू होंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "23 सितंबर से कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्रों के लिए और पहली सितंबर से कक्षा पहली से पांचवीं के लिए स्कूल खोलने का आदेश जारी किया गया है।"
school open, school, school reopen
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की एक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के स्कूल 1 सितंबर को कक्षा नौवीं से बारहवीं के साथ विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों फिर से खुलेंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल को बनाए रखने के लिए प्रत्येक सत्र में केवल 50 प्रतिशत छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति होगी। राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नौवीं से बारहवीं के अलावा अन्य कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।