UPTGT परीक्षा 2016 के प्रवेश पत्र जारी। उम्मीदवार उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से http://www.upsessb.org/ या http://pariksha.up.nic.in/ पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही हो, तो वह चयन बोर्ड के कंट्रोल रूम नबंर पर संपर्क कर अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए दूरभाषा नबंर अधिकारिक अधिसूचना में अंकित हैं।
आपको बता दें की परीक्षा का प्रवेश पत्र के निश्चित समय तक ही उम्मीदवार डाउनलाड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी आपके प्रवेश पत्र पर अंकित होंगी, इस लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अपना प्रवेश पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और तिथि सभी जानकारी से अवगत हों।