केंद्र सरकार के विभागों में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने साल 2020-21 के लिए अपना अनंतिम पंचांग (Tentative Calender) जारी कर दिया है।
इस कैलेंडर में एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तर (CGL - Combined Graduate Level), संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL) समेत कुल 20 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। अगर आप सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो ये कैलेंडर आपके लिए बेहद जरूरी है।
एसएससी द्वारा जारी इस कैलेंडर को 7-13 दिसंबर 2019 के रोजगार समाचार में भी प्रकाशित किया गया है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, एसएससी कब कौन सी परीक्षा कराएगा, इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में भी दे रहे हैं।
आगे देखें, एसएससी का पूरा कैलेंडर