फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 सम्मेलन : भविष्य की शिक्षा पद्धतियों पर कल होगा महामंथन, जुटेंगे 20 देशों के शिक्षा मंत्री

Mon, 21 Jun 2021 07:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इस सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही, मंगलवार को शिक्षा, श्रम और रोजगार के मसले पर जी-20 देशों के मंत्रियों की एक बैठक भी होनी हैं।
विज्ञापन
जी-20 देशों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के इस दौर में लगातार दूसरे साल लंबे समय तक शिक्षा संस्थान बंद रहने से दुनियाभर में करोड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे ही महामारी के आपात समय में भविष्य की शिक्षा प्रणाली कैसी हो,इस विषय पर मंथन करने के लिए मंगलवार, 22 जून, 2021 को जी-20 देशों के शिक्षा मंत्री इटली के कैटेनिया में जुटेंगे।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही, मंगलवार को शिक्षा, श्रम और रोजगार के मसले पर जी-20 देशों के मंत्रियों की एक बैठक भी होनी हैं। राज्य मंत्री धोत्रे इसमें भी भाग लेंगे। जी-20 देशों के मंत्रियों की अध्यक्षता इटली के शिक्षा मंत्री पैट्रीजियो बियानची करेंगे।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे मंगलवार को शिक्षा और श्रम और रोजगार के जी-20 मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भी शामिल होंगे। दोनों बैठकें इटली की अध्यक्षता में मिश्रित तरीके से हो रही हैं। शिक्षा प्रणालियों के अधिक लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए जी-20 के शिक्षा मंत्री भी कोविड-19 महामारी के दौरान लागू की गई रणनीतियों को साझा करेंगे। शिक्षा मंत्री इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि कैसे हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है।
विज्ञापन


जी-20 शिक्षा मंत्रियों की बैठक के प्रमुख विषय

जी-20 देशों के संगठन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट में उल्लेख किया कि  बैठक के दौरान पहले सत्र में शिक्षा प्रणालियों पर स्वास्थ्य आपातकाल का प्रभाव, महामारी के दौरान प्राप्त अनुभवों के आधार पर शिक्षा प्रणाली का भविष्य और स्कूल से वर्क प्लेस तक का सफर आदि विषयों पर विमर्श होगा। वहीं, दूसरे सत्र में शिक्षा और श्रम और रोजगार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। 

भारत की आभासी भागीदारी
शिक्षा के विषय पर जी-20 मंत्री स्तरीय बैठक इटली की अध्यक्षता में कैटेनिया में आयोजित की जाएगी। चूंकि, कोरोना महामारी के व्यापक प्रकोप के कारण हवाई यात्राओं पर पाबंदियां जारी हैं। इसलिए, भारत से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी ऑनलाइन भाग लेंगे। 

क्या है जी-20 देशों का समूह
विज्ञापन

जी-20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। इसकी स्थापना 1999 में हुई थी। जी-20 की अध्यक्षता हर बार किसी एक अलग सदस्य देश को मिलती है। अध्यक्षता वाला देश अन्य सदस्य देशों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अभी जी-20 देशों के समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपियन संघ आदि सदस्य हैं। जबकि, स्पेन को भी स्थायी अतिथि, तो वहीं, नीदरलैंड्स और सिंगापुर को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें