पुस्तक में उपलब्ध सभी सामग्रियां पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए विशेष तौर पर लॉन्च किए गए इस दूसरे संस्करण में अभ्यर्थियों के अभ्यास के लिए सवालों की एनसीईआरटी आधारित 100 प्रतिशत प्रामाणिक व्याख्याएं दी गई हैं।
अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मॉडल सॉल्व्ड पेपर एवं प्रैक्टिस सेट का दूसरा संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। अभी पिछले महीने लॉन्च हुए पहले संस्करण को परीक्षार्थियों द्वारा काफी पसंद किए जाने और उनकी जबरदस्त मांग पर पुस्तक का दूसरा संवर्धित संस्करण लाया गया है। पुस्तक में दिए गए मॉडल प्रश्न-पत्रों व प्रैक्टिस सेट के अभ्यास से परीक्षार्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। इसमें 1,500 से अधिक प्रामाणिक व्याख्या सहित सवालों का संकलन किया गया है।
विज्ञापन
चूंकि अब परीक्षा में ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, इसलिए प्रश्नों का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास परीक्षार्थियों को फायदा पहुंचाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं-सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक परीक्षा तथा सामान्य हिंदी। इन चार विषयों को ध्यान में रखकर ही यह अंक तैयार किया गया है।
पुस्तक में उपलब्ध सभी सामग्रियां पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए विशेष तौर पर लॉन्च किए गए इस दूसरे संस्करण में अभ्यर्थियों के अभ्यास के लिए सवालों की एनसीईआरटी आधारित 100 प्रतिशत प्रामाणिक व्याख्याएं दी गई हैं।
विज्ञापन
व्याख्या सहित हल दिए जाने से अभ्यर्थियों को प्रश्नों के सही उत्तरों को समझने में सहायता मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह पुस्तक बेहद सहायक और उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
यहां हैं उपलब्ध
www.udaan.amarujala. com पर उपलब्ध
जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।