फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने नियुक्त नहीं किया लोकपाल, डिफॉल्ट सूची में 421 विवि शामिल

Fri, 19 Jan 2024 06:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से बुधवार शाम इन विश्वविद्यालयों की सूची सार्वजनिक की गई। इसमें सर्वाधिक 256 स्टेट यूनिवर्सिटी हैं। एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉर्थ-ईस्टन हिल्स यूनिवर्सिटी शिलांग है।
विज्ञापन
ugc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए लोकपाल नियुक्त न करने पर 421 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्ट सूची में शामिल करते हुए उनके नाम सार्वजनिक किए हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को 31 दिसंबर तक नियमों के तहत लोकपाल नियुक्त करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, विश्वविद्यालय तय समय के बाद भी नियम पूरा करने में नाकाम रहे। इसमें यूपी, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों के विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं।

यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से बुधवार शाम इन विश्वविद्यालयों की सूची सार्वजनिक की गई। इसमें सर्वाधिक 256 स्टेट यूनिवर्सिटी हैं। एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉर्थ-ईस्टन हिल्स यूनिवर्सिटी शिलांग है। जबकि 162 निजी विश्वविद्यालय और दो डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी हैं। डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी में दिल्ली के मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग और हरियाणा के करनाल का नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट का नाम शामिल है। राज्य विश्वविद्यालयों की सूची में यूपी के 27 और उत्तराखंड के नौ संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली के चार विश्वविद्यालय इस सूची में हैं। इसमें दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय और डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है।

डिफॉल्टरों में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी का भी नाम

विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, भातखंडे संस्कृति विवि, चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, छत्रपति शाहू महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी, दीन दयाल उपाध्याय गोखरपुर यूनिवर्सिटी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी., डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, डॉ. शंकुतला मिश्रा नेशनल रिहॅबिलिटेशन यूनिवर्सिटी, एचबी टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एचबी टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी, किंग चार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी, महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी., महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एमजीपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी, प्रो. राजेंद्र सिंह यूनि, राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनि., संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, सरदार बल्लभभाई पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, यूपी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, यूपी किंग जार्ज यूनिवर्सिटी ऑफ डेंटल साइंसेस, लखनऊ यूनिवर्सिटी,उत्तर प्रदेश यूनिविर्सटी ऑफ मेडिकल साइंसेस और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है।

दून और पंत यूनिवर्सिटी में भी नहीं हुई तैनाती
उत्तराखंड के नौ विश्वविद्यालय इस सूची में शामिल हैं। इसमें दून यूनिवर्सिटी, जीबी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, हेमवंती नदंन बाहुगुना मेडिकल एजुकेशन यूनि., श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय, उत्तराखंड आयुर्वेद यूनि., उत्तराखंड संस्कृत यूनि., उत्तराखंड टेक्निकल यूनि.,वीरचंद्र सिंह गढवाल उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिक्ल्चर एंड फॉरेस्ट्री का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें