नई दिल्ली : देश के मशहूर एडटेक स्टार्टअप Safalta ने युवाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के अवसर बनाने के लिए "अंग्रेजी एवं जॉब इंटरव्यू कोर्स" की शुरुआत की है। ये खास कोर्स युवाओं को अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बढ़ाने और उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस कोर्स की फीस महज 99 रुपए है। कम कीमत वाले इस कोर्स का उद्देश्य शहरों और गांव के युवाओं की योग्यता और कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर खोलना है। 14 फरवरी से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए कमिटेड मेंटरशिप के माध्यम से 13 मॉड्यूल और 12 क्लास एक्टिविटीज के साथ 24 घंटे की लाइव कक्षाएं दी जाएंगी। यह कोर्स रोल-प्ले के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी प्रैक्टिस कराते हुए जॉब इंटरव्यू के लिए तैयार करने के साथ-साथ जरूरी बॉडी लैंग्वेज भी सिखाएगा।
सफलता का "अंग्रेजी एवं जॉब इंटरव्यू" प्रोग्राम रोजगार में सुधार लाने हेतु डिज़ाइन किया गया है जिससे संचार कौशल के माध्यम से अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार हो सके। इसकी कीमत मात्र 99 रुपये है और जिसमें 24 घंटे की लाइव क्लासेज और कमिटेड मेंटरशिप रहेगी। यह कोर्स उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा जो अपनी आर्थिक स्थिति से लड़ रहे हैं और अपने आने वाले कल को बदलना चाहते हैं। इस प्रोग्राम में 8 घंटे से अधिक की डाउनलोड करने योग्य स्टडी मटेरियल भी मौजूद है और इसकी शुरूआत 14 फरवरी 2022 को होगी।
Safalta एक एडवांस एडटेक प्लेटफॉर्म है जो नए भारत के जॉब इंडेक्स को बढ़ाने के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। Safalta के 15 लाख रजिस्टर्ड यूजर हैं और वर्ष 2021 में 21 गुना वृद्धि के साथ ये एजुकेशन के क्षेत्र में सबसे तेज गति से बढ़ने वाले प्लेटफार्म में एक रहा है। अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लाखों युवाओं के विश्वास के साथ Safalta युवाओं के लिए एक लोकप्रिय एडटेक प्लेटफार्म बन गया है। Safalta के सभी कोर्स व टीचिंग एक्टिविटी इस तरह से डिजाइन की गयी है कि छात्रों को उनकी कमियों और कौशलों के अनुसार तैयार किया जा सके।