NEET PG Counseling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) काउंसलिंग 2021 के राउंड-2 के च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ा दी हैं। अब छात्र 14 फरवरी, 2022 तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए एमसीसी ने नोटिस भी जारी किया है। जो भी छात्र काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं, वह एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
NEET PG Counseling 2021: आधिकारिक नोटिस के अनुसार राउंड- 2 काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया की तारीख को 14 फरवरी, 2022 तो सुबह 11 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। डॉक्टर विशाल दहिया बनाम भारत सरकार और अन्य के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह फैसला किया गया है। अब च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 13 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक होगी।
NEET PG Counseling 2021: जानें च्वाइस फिलिंग की पूरी प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपनी च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट पीजी काउंसलिंग 2021 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. अब पेज पर दिखाई दे रहे पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें।
6. अब अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स पर क्लिक करें और लॉक के लिंक पर क्लिक करें।
7. अब आपका च्वाइस लॉक हो गया है।
8. आवेदन पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।