इस परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। लेकिन सफलता उन्हीं को मिलेगी जो सही रणनीति और प्रामाणिक अध्ययन सामग्री के साथ तैयारी करेंगे। अमर उजाला सफलता के इस स्पेशल अंक में सामान्य जागरूकता विषय से 2,500 वन लाइनर व करंट अफेअर्स से 1,000 वन लाइनर सवालों को शामिल किया गया है।
अमर उजाला की प्रतियोगी परीक्षाओं को समर्पित मासिक पत्रिका ‘सफलता’ का फरवरी 2024 विशेषांक लॉन्च कर दिया गया है। सफलता का यह अंक आगामी फरवरी-मार्च माह में आयोजित होने वाली एसएससी कॉन्स्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इस परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। लेकिन सफलता उन्हीं को मिलेगी जो सही रणनीति और प्रामाणिक अध्ययन सामग्री के साथ तैयारी करेंगे। अमर उजाला सफलता के इस स्पेशल अंक में सामान्य जागरूकता विषय से 2,500 वन लाइनर व करंट अफेअर्स से 1,000 वन लाइनर सवालों को शामिल किया गया है, वहीं एसएससी कॉन्स्टेबल (जीडी) मॉडल सॉल्व्ड टेस्ट पेपर को भी शामिल किया गया है, जोकि परीक्षा की तैयारी में बेहद सहायक सिद्ध होंगे।
इन सवालों के अध्ययन से परीक्षार्थी कम समय में परीक्षा की बेहतर तैयारी कर अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। सफलता के इस अंक में प्रस्तुत अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक्स बेहद ज्ञानवर्धक हैं, जिसके अंतर्गत कॉप-28 शिखर सम्मेलन, धारा 370 को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पांच राज्यों में नई सरकारों का गठन, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 और योजना व कुरुक्षेत्र जैसी पत्र-पत्रिकाओं का सार आदि को शामिल किया गया है। यह अंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
सफलता के इस अंक में डॉ. चंद्रकांत लहारिया, लॉर्ड मेघनाद देसाई, केएस तोमर आदि विशेषज्ञों के आलेखों को विशेष जगह दी गई है। यह अंक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के अलावा दूसरे युवा जिज्ञासु पाठकों के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।
यहां से खरीदें
www.udaan.amarujala.com पर उपलब्ध।
जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।