फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, छात्र बोले- थोड़ी राहत मिली

Wed, 16 Mar 2022 07:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ukrainian Universities Starts Online Classes for Indian Medical Students: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारतीय विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मजबूरन भारत लौटना पड़ा है। सरकार ने ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत यूक्रेन से 20,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित निकाला है। इनमें ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं, जो वहां पढ़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन
भारतीय छात्र - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन में युद्ध (Russia Ukraine War) के कारण मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के भविष्य की अनिश्चितताओं को दूर करते हुए वहां के मेडिकल विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। दरअसल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारतीय विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मजबूरन भारत लौटना पड़ा है। सरकार ने ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत यूक्रेन से 20,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित निकाला है। इनमें ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं, जो वहां पढ़ाई कर रहे थे। 

विज्ञापन

देश से हर साल मेडिकल शिक्षा पाने के लिए बड़ी संख्या में छात्र यूक्रेन जाते हैं और वहां के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं। ज्यादातर मेडिकल यूनिवर्सिटी पश्चिमी यूक्रेन में हैं और रूसी सेना द्वारा लगातार भारी गोलाबारी के बीच प्रत्यक्ष क्लास चलाना नामुमकिन है। इसलिए उन्होंने सोमवार से ऑनलाइन क्लास शुरू कर दीं। भारतीय छात्रों का कहना है कि उनके शिक्षक लगातार बमबारी के बीच अपने-अपने घरों या सुरक्षित स्थानों से क्लास ले रहे हैं। 
 

अनिश्चितताओं के बीच क्लास शुरू होने से मिली राहत

डेनिलो हेलित्स्की लवीव नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रथम वर्ष के छात्र कनिष्क ने कहा कि वह भविष्य की अनिश्चितताओं के बीच क्लास शुरू होने से काफी राहत महसूस कर रहा है। कनिष्क ने बताया, कुछ नहीं से कुछ सही। मैं इस बात से खुश हूं कि कम से कम ऑनलाइन ही सही, क्लास तो शुरू हुई। छात्र ने बताया कि उसे और कुछ अन्य छात्रों को डीन कार्यालय से 14 मार्च को क्लास शुरू होने की सूचना मिली थी। एक अन्य छात्रा मनोज्ञा ने बताया कि बातचीत में शिक्षक काफी भावुक हो गए। हमने युद्ध के बारे में भी बात की, लेकिन हमें खुशी है कि क्लास शुरू हो गई।
 
 

फिलहाल चार यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू

सोमवार से लवीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, इवानो फ्रैंकिव्स्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, विनित्सिया नेशनल पिरोगोव मेडिकल यूनिवर्सिटी और बोगोमोलेट्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी हैं। कई भारतीय छात्रों ने बताया कि अन्य मेडिकल यूनिवर्सिटी भी कुछ दिनों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने की योजना बना रही हैं। 

 

संसद में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर - फोटो : ANI

भारत ने विदेशी नागरिकों को भी निकाला : डॉ जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से सरकार ने 20 हजार भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को भी निकाला है। विदेश मंत्री ने यूक्रेन के हालात और ऑपरेशन गंगा पर जानकारी देते हुए कहा, भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के तहत युद्धग्रस्त क्षेत्र से विदेशी नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला गया। इनमें 18 देशों के 147 नागरिक शामिल हैं। कई यूक्रेनियों को भी भारत लाया गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया था।  
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप और देश के निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए समायोजित करने और अनुमति देने के लिए सुझाव प्रदान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें