फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RUHS Bsc Nursing Result 2024: आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, अभी इस लिंक से करें चेक

Thu, 05 Sep 2024 11:13 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RUHS Bsc Nursing Result: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग के नतीजों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट परा जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
RUHS Bsc Nursing Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RUHS Bsc Nursing Result: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आरयूएचएस की ऑफिशियल वेबसाइट (bscnursing2024.com) पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


नतीजे चेक करने के लिए आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। आपको बता दें कि राजस्थान बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को करवाया गया था। 

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति आदि विवरण होंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bscnursing2024.com) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'परिणाम अब लाइव है'
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।  
  • पूछे गए क्रेडेंशियल, यानी अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब अपना परिणाम देखें और इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें