रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप-D की परीक्षा को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में छात्रों के बीच तैयारी के लिए होड़ मची हुई है। इस परीक्षा के लिए करीब 2.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। इतने ज्यादा कॉम्पटीशन के बीच खुद को सबसे अलग तरीके से तैयार करना बेहद जरूरी है। वैसे तो इस परीक्षा में कुल4 विषय होते हैं- गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स या जनरल अवेयरनेस। लेकिन छात्रों को सबसे ज्यादा कठिनाई सामान्य विज्ञान जैसे विषय में होती है। क्योंकि सामान्य विज्ञान के लिए यह अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न किस लेवल तक के आ सकते हैं।
ज्यादातर छात्र पूरे सिलेबस को समझने के बजाए अलग-अलग किताबों से पढ़ना शुरू कर देते हैं। जिसमें वो पूरा वक़्त बर्बाद कर बैठते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 100 अंकों का CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होता है। जिसमें 25 अंक के प्रश्न सामान्य विज्ञान से पूछे जाते हैं। इसलिए सामान्य विज्ञान जैसे विषय यदि आप बेहतर तरीके से तैयार करते हैं तो आपको अच्छा स्कोर करने में काफी आसानी होगी। हम इस ब्लॉग में आपको 7 ऐसे आसान टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से 20 से ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं।
अगर आपको सामान्य विज्ञान जैसे विषय में बेस्ट रिजल्ट हासिल करना है तो सबसे पहले पूरे सिलेबस को समझना होगा। ज्यादातर छात्र यहीं गलतियां कर जाते हैं। इस विषय में सीमा तय करना मुश्किल है कि प्रश्न कहां से पूछे जाएंगे, लेकिन यदि आप RRB द्वारा निर्धारित सिलेबस को जान लेंगे तो आपको आसानी होगी। नीचे दिए लिस्ट से समझें सामान्य विज्ञान के विषयवार प्रश्न- विभाजन को:
|
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
|
जीव विज्ञान (बायोलॉजी) |
7-9 |
|
रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) |
5-6 |
|
भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) |
4-6 |
|
पर्यावरण विज्ञान, पोषण |
2-4 |
|
आधुनिक तकनीक विज्ञान (मोबाइल एंडकंप्यूटर) |
1-2 |
|
आविष्कार और खोज |
2-4 |
|
अंतरिक्ष या पृथ्वी |
1-2 |
|
रोग |
1-2 |
कहते हैं यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी 50% तैयारी आपके घर आने वाला समाचार पत्र करवा देगा। समाचार पत्र में सभी वर्गों की खबरें होती है। जिसको यदि आप रोजाना नियम से पढ़ते हैं तो आप हर नई नीति, खोज, नवीनीकरण या उत्पाद से अपडेट रहेंगे। आपको परीक्षा में इससे बहुत मदद मिलेगी। सिर्फ सामान्य विज्ञान में ही नहीं बल्कि करंट अफेयर्स सेक्शन में भी इससे मदद मिलेगी।
टाइम मैनेजमेंट से आप परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा प्रश्न सॉल्व कर सकते हैं। इस परीक्षा में 90 मिनट का समय होता है और प्रश्न 100 होते हैं। इस हिसाब से एक प्रश्न के लिए 1 मिनट से भी कम समय होता है। आपको ध्यान रखना होगा कि आप प्रश्नों को समझने और उसका जवाब देने में कितना समय लगा रहे हैं। कोशिश करें कि एक प्रश्न के उत्तर आप 40-45 सेकंड में दे दें।
टाइम मैनेजमेंट को बेहतर बनाने का सबसे सटीक उपाय है पुराने प्रश्नपत्रों को सॉल्व करना। इससे आपको पेपर के सही पैटर्न का पता चलता है और आप कम समय में प्रश्नपत्रों को सॉल्व करने के लिए भी सक्षम हो जाते हैं। पुराने प्रश्नपत्रों को अगर आप ध्यान से पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि एक ही तरह के प्रश्न कई बार पूछे गए हैं।
RRB ग्रुप-D की परीक्षा में विज्ञान सेक्शन में अच्छा मार्क्स लाना है तो जीव विज्ञान पर ज्यादा अच्छे से कमांड करने की जरूरत है, क्योंकि हर बार करीब 7-10 सवाल इसी से पूछे जाते हैं। जिसमें अंगों की कार्य प्रणाली, जन्तु एवं पौधों के समन्वय, मानव शरीर की संरचना आदि से प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं।
पढ़ाई और रिवीजन करने का सबसे सही तरीका है खुद से नोट्स बनाना। आप जब तक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तब तक नियम से यह काम करें। सबसे पहले जो टॉपिक महत्वपूर्ण लगे उसको टिक करें और एक जगह पर लिख लें। साथ ही जिस टॉपिक में थोड़ा कन्फ्यूज़न लगे उसे अलग लिख कर उस पर अध्ययन करें। आपका खुद से बनाया नोट्स आपको अंतिम परीक्षा के समय बहुत मदद करेगा।
अक्सर छात्र यह अनुमान नहीं लगा पाते हैं कि प्रश्नपत्र में प्रश्न किस लेवल के आएंगे। इस चक्कर में वो कई सारी किताबों से पढ़ने लगते हैं। जिसके परिणमस्वरूप उन्हें परीक्षा के दौरान कन्फ्यूज़न होने लगता है। इसलिए मैं सलाह दूंगा कि इस परीक्षा के लिए आप NCERT की किताबों का उपयोग करें। इसमें बिल्कुल बेसिक स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए आपको कक्षा 9 एवं 10 की NCERT की किताबों की मदद लेनी चाहिए।
अगर आप भी आरआरबी ग्रुप-D की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3kxvZp5