इन विवरणों को रखें तैयार
पंजीकृत उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड सत्र 1 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2024 हॉल टिकट में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण, केंद्र विवरण, परीक्षा की तारीख और समय, पाली, परीक्षा दिवस और दिशानिर्देश शामिल होंगे।
जेईई मेन 2024 परीक्षा तिथि
एनटीए 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 1 आयोजित करेगा। जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी जाना होगा।