आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा (15%), डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) संस्थानों और पुडुचेरी और कराईकल में जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर) में प्रवेश के लिए नीट-यूजी 2024 के लिए 8 अक्तूबर ऑनलाइन काउंसलिंग और आवंटन प्रक्रिया की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
एमसीसी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड और दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण किया, उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई, उन्हें फिर से पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। तीसरे राउंड के लिए नया पंजीकरण उन उम्मीदवारों के लिए खुला है जिन्होंने पहले और दूसरे राउंड में पंजीकरण नहीं कराया हो। चाहे वो, पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क सहित फीस का पूरा भुगतान कर चुके हों।
पंजीकरण शुल्क
अनारक्षित (यूआर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
| श्रेणी |
पंजीकरण शुल्क |
| सामान्य |
1,000 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस |
1,000 रुपये |
| एससी |
500 रुपये |
| एसटी |
500 रुपये |
| ओबीसी |
500 रुपये |
| पीडब्ल्यूडी |
500 रुपये |
NEET UG 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| गतिविधि |
तिथि |
| चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू |
5 अक्टूबर 2024 |
| चॉइस लॉकिंग अवधि |
8 अक्टूबर 2024, शाम 4 बजे से 11:55 बजे तक |
| सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू |
9-10 अक्टूबर 2024 |
| सीट आवंटन परिणाम की घोषणा |
11 अक्टूबर 2024 |
| आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने की अवधि |
12-18 अक्टूबर 2024 |
| डाटा सत्यापन की प्रक्रिया शुरू |
19 अक्टूबर 2024 |
| डाटा सत्यापन की प्रक्रिया समाप्त |
20 अक्टूबर 2024 |