फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2021: कहीं उतरवाई राखी, तो कहीं काटी फुल बाजू, इन 6 जिलों में 6 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट

Sun, 26 Sep 2021 01:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान सरकार ने रविवार को राज्य के पांच जिलों में 12 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया है क्योंकि राज्य में परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का चयन करने के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा या आरईईटी आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट 2021) आयोजित की जा रही है। इसकी वजह से कई जिलों में इंटरनेट सेवा मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस/एमएमएस और अन्य सोशल मीडिया निलंबित रहेंगे। जिलों में अजमेर, अलवर, दौसा, झुंझुनू और जयपुर ग्रामीण शामिल हैं। रीट परीक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को कहीं सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक तो कहीं सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। वहीं जयपुर में आदेश के तहत सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर मौजूद पुलिसकर्मी और होमगार्ड प्रत्येक परीक्षार्थी की जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं। जांच के दौरान विशेष पुलिस हाथ में बंधी राखी उतरवा रहे हैं, वहीं लड़कियों के नाक, कान और गले में पहने गहनों को भी उतरवा लिया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पौद्धार स्कूल में फूल बाजू पहनने वाली लड़कियों के बाजू को काट दिया गया। 

कितनी कड़ी व्यवस्था के बीच नकल का मामला आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर में नकल का मामला सामने आया है। यहां गिरोह नकल कराने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने चप्पल गिरोह को दबोच लिया है। गिरोह चप्पल में डिवाइस लगाकर मोबाइल से कनेक्ट कर, इसे बेच रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी चप्पल पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 25 लोगों को बेची गई है। एक चप्पल की कीमत 6 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने अभी तक ऐसे 3 लोगों को पकड़ लिया है।

रीट 2021: बस दुर्घटनाओं में 6 उम्मीदवारों की मौत
विज्ञापन

चाकसू इलाके में शनिवार को एक कंटेनर से वाहन की टक्कर में रीट के छह उम्मीदवारों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें