RBSE 10th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
कक्षा दसवीं के परिणाम के जारी होने की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्रि बीडी कल्ला ने स्वयं दी थी। शिक्षा मंत्री कल्ला ने ट्वीट कर बताया था कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक तथा प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम कल दोपहर 3 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं। ध्यान दें कि परिणाम का लिंक एक्टिवेट होते ही छात्र अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 31 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य में कुल 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बता दें कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 11 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और इसे 15 जून के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा। सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें-:
UP Board Result Live Updates