फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Commerce Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में 96.60 प्रतिशत बच्चे पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Thu, 18 May 2023 10:14 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

RBSE 12th Result 2023:  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
RBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 12th Commerce Stream Result 2023 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कॉमर्स की परीक्षा में 96.60 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कामर्स के नियमित छात्रों का रिजल्ट 96.94 एवं प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 46.07 प्रतिशत रहा है। कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 एवं लड़कों का 95.85 प्रतिशत रहा। जबकि कामर्स में 17043 परीक्षार्थियों ने पहला स्थान,9252 ने दूसरा और 1741 ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

कुल 28,044 कॉमर्स छात्रों ने आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है,जबकि 423 छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.indiaresults.com पर रोल नंबर या अपने नाम का उपयोग करके अपना आरबीएसई कक्षा 12 कॉमर्स परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कॉमर्स के नतीजे गुरुवार शाम को जारी हो गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट- rajresults.nic.in पर जाएं।

  • 12वीं परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें।

  • कॉमर्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • रोल नंबर दर्ज करें।

  • राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • 12वीं का रिजल्ट चेक करने के बाद एक प्रिंट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें