राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा ने परिणाम जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीआर मीणा ने बताया कि विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है।
साइंस के रेग्यूलर छात्रों का रिजल्ट 97.19 प्रतिशत एवं प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा।वहीं साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.39 तथा लड़कों का 94.72 प्रतिशत रहा है। इस बार साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 छात्रों ने पहला स्थान, 50752 ने दूसरा और 387 छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
छात्रों को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। छात्रों के महत्वपूर्ण विवरण, जैसे कि उनका नाम, रोल नंबर, परीक्षा में शामिल विषय, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और योग्यता की स्थिति स्कोरकार्ड पर रहता है। वे छात्र जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ऐसे सभी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच करेगा और उनके संशोधित अंक जारी करेगा।