राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए कैसे करें पंजीकरण?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की विद्यार्थी नीचे बताए आसान चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे घोषणा होने पर आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएं।
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
- कक्षा 10वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।
RBSE Board High School Result 2026: करीब 10.68 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 10,68,109 विद्यार्थी पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुईं। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक किया गया। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी विषय की परीक्षा से हुई।