सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
यह सिटी स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देती है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वह पहले से अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सके।
परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी
एनटीए यह परीक्षा देश के कई शहरों के साथ-साथ विदेश के 15 शहरों में भी आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। जल्द ही एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) भी जारी किया जाएगा।
इसमें परीक्षा की तारीख, समय, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी उम्मीदवार को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड चाहिए होगा।
जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसी से उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। ध्यान रखें कि सिटी स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए होती है, इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी नहीं है।
अगर किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।