RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी हो चुका है और अब 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है। छात्रों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
गौरतलब है कि पिछले साल 2024 में भी 10वीं का रिजल्ट 29 मई को ही जारी किया गया था। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 10,96,085 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच राज्यभर में किया गया था। अब रिजल्ट की घोषणा के साथ ही छात्रों की मेहनत का फल सामने आने वाला है।