RBSE 2023 Exam Dates : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSER/RBSE) की ओर से जल्द ही राजस्थान बोर्ड की 2023 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। आरबीएसई की ओर से जानकारी दी गई कि राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। एक बार परीक्षा तिथियों की घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई डेट शीट लिंक पर क्लिक करें। (बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद)
संबंधित कक्षा और परीक्षा कार्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम यानी डेट शीट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।