फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान रॉकेट में हुआ धमाका, 11 विद्यार्थी घायल, देखें वीडियो

Mon, 12 Dec 2022 10:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड के एक कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान रॉकेट में धमाका हुआ है। इस मॉडल रॉकेट ब्लास्ट होने का वीडियो सामने आया है। घटनाक्रम में 11 विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी है।
विज्ञापन
science project exploded - फोटो : Screen Shot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के एक कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान रॉकेट में धमाका हुआ है। इस मॉडल रॉकेट ब्लास्ट होने का वीडियो सामने आया है। घटनाक्रम में 11 विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी है।

विज्ञापन


मामला झारखंड के घाटशिला कॉलेज का है। जहां सोमवार, 12 दिसंबर को आयोजित एक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए रॉकेट समेत कई उपकरणों को प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी के दौरान अचानक मॉडल रॉकेट में धमाका हुआ। 

Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो में धमाके के बाद वहां धुआं दिखाई दे रहा है। धमाके के वक्त वहां काफी विद्यार्थी थे। कॉलेज के प्रोफेसर के अनुसार, लगभग 11 छात्र घायल हुए। उनके विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल में विस्फोट होने से छात्रों को चोटें आईं। हालांकि, उनमें से एक भी गंभीर नहीं है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें